Monsoon Session 2026: 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश, वंदे मातरम और FCRA पर फोकस
संसद का मानसून सत्र 2026: 20 जुलाई से शुरू होगा सत्र, सरकार लाएगी 7 अहम विधेयक, परिसीमन बिल फिलहाल एजेंडे से बाहर
20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए केंद्र सरकार ने अपना विधायी एजेंडा तय कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सत्र के दौरान लोकसभा में कुल 7 महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें वंदे मातरम के अपमान से संबंधित प्रस्तावित कानून, विदेशी चंदा नियमन कानून (FCRA) में संशोधन, इनकम टैक्स बिल, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण और MSME से जुड़े विधेयक शामिल हैं। हालांकि, सरकार की अस्थायी सूची में फिलहाल परिसीमन या किसी संविधान संशोधन विधेयक का उल्लेख नहीं किया गया है।
20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाले इस मानसून सत्र में कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। सरकार जहां अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस सहित विपक्षी दल NEET-UG पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद, E20 ईंधन नीति और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं।
प्रस्तावित सात विधेयकों में से दो पहले से लंबित हैं। फॉरेन कंट्रीब्यूशन (FCRA) संशोधन विधेयक मार्च 2026 में लोकसभा में पेश किया जा चुका है, जबकि विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक दिसंबर 2025 में पेश होने के बाद संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा गया था। इसके अलावा इनकम टैक्स बिल, 2026 और सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने से जुड़े विधेयक अध्यादेशों का स्थान लेंगे। वहीं जन्म-मृत्यु पंजीकरण, वंदे मातरम के अपमान और MSME से संबंधित तीन नए विधेयक पहली बार संसद में पेश किए जाएंगे।
मानसून सत्र से पहले दिल्ली के कर्तव्य भवन में एनडीए नेताओं की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक में संसद सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और विधायी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।
संसद मानसून सत्र 2026, Monsoon Session 2026, 7 Bills in Parliament, Vande Mataram Bill, FCRA Amendment Bill, Income Tax Bill 2026, MSME Bill, Parliament News Hindi, Lok Sabha News, Monsoon Session Latest News


