
जंतर-मंतर पर बड़ा ड्रामा! संसद चलो से पहले बड़ा एक्शन!पुलिस ने उठाया सोनम वांगचुक!
संसद चलो मार्च से पहले बड़ा घटनाक्रम, अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक… लेकिन आंदोलन नहीं रुकेगा!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिनों से जारी भूख हड़ताल के बीच शनिवार सुबह बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को सफेद चादर में उठाकर एंबुलेंस से सफदरजंग अस्पताल ले गई। इस दौरान मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब 20 जुलाई के “संसद चलो” मार्च की तैयारियां तेज थीं और जंतर-मंतर पर आंदोलन को विपक्षी दलों का भी समर्थन मिल रहा था।
इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि सोनम वांगचुक की रोजाना स्वास्थ्य जांच कराई जाए और जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए।वहीं, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दावा किया कि परिवार को अस्पताल ले जाने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। उनके मुताबिक, एक दिन पहले हुई मेडिकल जांच में सभी वाइटल्स सामान्य बताए गए थे, लेकिन अब पोटैशियम का स्तर कम होने और स्वास्थ्य पर खतरे की बात कही जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल रिपोर्ट दिखाने की मांग के बावजूद उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई।
आंगमो ने साफ शब्दों में कहा कि अगर सोनम वांगचुक मार्च में शामिल नहीं हो पाए, तो वह स्वयं उनकी ओर से “संसद चलो” मार्च का नेतृत्व करेंगी। उनका कहना है कि अस्पताल ले जाने से आंदोलन की दिशा नहीं बदलेगी और तय कार्यक्रम के अनुसार मार्च जारी रहेगा।अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सोमवार को प्रस्तावित मार्च किस रूप में आगे बढ़ता है और सरकार की अगली प्रतिक्रिया क्या होती है।आपकी क्या राय है? क्या आंदोलनकारियों और सरकार के बीच तुरंत बातचीत होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
